Shaniwar Tips: शनिवार के दिन भूलकर भी नहीं खरीदें आप ये 2 चीजें, नहीं तो शनि देव हो जाएंगे आपसे नाराज
- byShiv
- 07 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना गया है। शनि देव को कर्मफल दाता कहा जाता हैं, यानी शनि देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार, फल और दंड प्रदान करते हैं। ऐसे में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित किया गया है। कई लोग शनिवार को कई तरह के उपाय भी करते हैं, ताकि शनि के प्रकोप और उनकी कुदृष्टि से बचा जा सके। कहा जाता है कि शनिवार के दिन लोहा खरीदने से शनि देव नाराज हो जाते हैं? ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर शनिवार को लोहा खरीदने की मनाही क्यों है।
शनिवार को लोहा खरीदना क्यों अशुभ?
शनिवार के दिन लोहा या लोहे से बनी चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन लोहा खरीदने से घर में कलह बढ़ती है और संबंधों में कड़वाहट आती है। धर्म शास्त्रों में लोहे को शनि देव का प्रतीक बताया गया है, यही कारण है, जिसकी वजह से ये माना जाता है कि शनिवार के दिन लोहा खरीदने से शनि देव नाराज हो जाते हैं।
सोना खरीदना भी हैं अशुभ
ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन घर में सोना खरीदकर लाना अशुभ माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये शनि का दिन होता है और सोने का प्रतिनिधित्व भगवान सूर्य करते हैं, शनि और सूर्य एक-दूसरे के विपरीत हैं, ये दोनों पिता-पुत्र हैं, लेकिन इनमें शत्रुता का भाव है, ऐसे में शनिवार को सोना भी नहीं खरीदना चाहिए।
pc- hindustan






