Sharadiya Navratri 2026: जाने किस दिन से शुरू होने जा रहे शारदीय नवरात्र, क्या रहेगा कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, अभी करें पता
- byShiv
- 09 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का बहत ही बड़ा महत्व बताया गया है। यह महीना मां दुर्गा की आराधना का विशेष पर्व माना जाता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होने वाले इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, इस दौरान व्रत, पूजा-पाठ, दुर्गा सप्तशती का पाठ और कन्या पूजन जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।

कब से होगी नवरात्र की शुरूआत
पंचाग के अनुसार साल 2026 में नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी। इस बार तिथियों के क्रम में बदलाव के कारण अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ रही हैं, इसलिए नवरात्र की तारीखों को लेकर लोगों में खास उत्सुकता है।
पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल प्रतिपदा 11 अक्टूबर 2026 को है। इसी दिन घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात करीब 9.19 बजे शुरू होकर 11 अक्टूबर की रात 9.30 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के नियम के अनुसार नवरात्र का पहला दिन 11 अक्टूबर माना जाएगा।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के लिए सुबह 6.19 बजे से 10.12 बजे तक का समय शुभ रहेगा। इस मुहूर्त की अवधि करीब 3 घंटे 52 मिनट है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.44 बजे से दोपहर 12.31 बजे तक रहेगा।
pc- hindi.astroyogi.com, missionkuldevi.in, amar ujala






