Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि शुरू होने से पहले घर से हटा दें ये चीजें, वरना पड़ता है नकारात्मक प्रभाव

pc: tv9 bharatvarsh

नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने वाली है। इस दौरान कई वस्तुओं का घर में लाना शुभ माना जाता है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के हिसाब से नवरात्रि का पावन त्योहार शुरू होने से पहले घर से कौन-कौन सी चीज़ें हटा देनी चाहिए।  इसमें टूटी हुई, खराब या इस्तेमाल न होने वाली चीज़ें शामिल हैं।  

टूटी हुई मूर्तियाँ या फ़ोटो: अगर नवरात्रि से पहले घर में रखी देवी-देवताओं की मूर्तियाँ और फ़ोटो टूट गई हैं या फ़ोटो खराब हैं, तो उन्हें पूजा की जगह से हटा देना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा की जगह पर टूटी हुई मूर्ति रखना सही नहीं माना जाता है।

टूटे हुए बिजली के उपकरण: घर में कोई पुराना मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर, घड़ी, चार्जर या कोई दूसरा बिजली का उपकरण पड़ा हो सकता है, जो काफी समय से खराब हो गया हो और इस्तेमाल न हो रहा हो। वास्तु के अनुसार, ऐसी अशुभ चीजें घर में नहीं रखनी चाहिए।

टूटे हुए कांच के बर्तन: अगर घर में टूटे हुए कांच के बर्तन, कप, प्लेट, शीशा या टूटे हुए बर्तन हैं, तो उन्हें नवरात्रि से पहले हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर में टूटी हुई चीजें रखना सही नहीं माना जाता है। इसलिए, सफाई करते समय ऐसी चीजों को अलग करके सुरक्षित बाहर निकाल देना चाहिए।

टूटी चप्पलें: कभी-कभी घर में पुरानी या टूटी हुई चप्पलें होती हैं। इसके लिए नवरात्रि से पहले घर से टूटी हुई चप्पलें या जूते हटा देने चाहिए। वास्तु के अनुसार, बेकार की टूटी हुई चीजें घर में नेगेटिव एनर्जी लाती हैं।

सूखे पौधे: घर में हरे-भरे पौधे रखना सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गमलों में पड़े सूखे या मुरझाए पौधे नकारात्मकता फैलाते हैं।नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने से पहले घर की साफ-सफाई के साथ-साथ सभी सूखे पौधों को तुरंत हटा देना चाहिए। नवरात्रि से पूर्व घर को स्वच्छ, सुंदर और सकारात्मक बनाना बेहद शुभ माना जाता है, जिससे माँ दुर्गा की कृपा बनी रहती है और घर में खुशहाली आती है।