Shardiya Navratri 2026: इस बार शारदीय नवरात्रि में माता का आगमन होगा हाथी पर, जाने क्यों शुभ माना जाता हैं इसे
- byShiv
- 12 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। अभी शारदीय नवरात्रि में 2 महीने का समय हैं, इस बार नवरात्रि की शुरूआत 11 अक्टूबर से होगी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इस बार रविवार को पहला नवरात्र का दिन होने के कारण देवी का आगमन हाथी पर होगा, जबकि मंगलवार को कुक्कुट यानी मुर्गे पर विदाई होगी। वर्ष 2026 में विजयादशमी का त्योहार मंगलवार, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
वार के अनुसार होती हैं सवारी
ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब नवरात्रि का समापन या माता का प्रस्थान मंगलवार या शनिवार को होता है, तो उनका वाहन चरणायुध (मुर्गा) होता है। शास्त्रों में माता रानी का मुर्गे पर विदा होना शुभ नहीं माना जाता है।
हाथी पर होगा आगमन
शास्त्रों की मान्यता के अनुसार, यदि नवरात्रि का आरंभ रविवार या सोमवार के दिन होता है, तो माता दुर्गा का आगमन हाथी पर होता है, जिसे शुभ वर्षा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार देवी का आगमन हाथी पर होने से भक्तों में उत्साह है और इसे सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
pc- missionkuldevi.in






