Shinzo Abe: जापन के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के हत्यारे ने कबूला जुर्म, कोर्ट में कहा यह सब सच हैं
- byShiv
- 28 Oct, 2025
इंटरनेट डेस्क। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के आरोपी तेत्सुया यामागामी ने अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया। बता दें कि उसने 2022 में चुनावी भाषण के दौरान हाथ से बनी बंदूक से आबे की गोली मारकर हत्या की थी। यामागामी की नाराजगी यूनिफिकेशन चर्च से थी, जिसने उसकी मां से भारी दान लेकर उसके परिवार को कर्ज में डुबो दिया था।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के आरोपी ने मंगलवार को कोर्ट में अपना गुनाह कबूल कर लिया। तीन साल पहले आबे की दिनदहाड़े हत्या हुई थी। इस हत्याकांड ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था।
जानकारी के अनुसार आरोपी तेत्सुया यामागामी पर हत्या और शस्त्र नियंत्रण कानूनों के उल्लंघन का आरोप था। उस पर यह आरोप है कि उसने जुलाई 2022 में आबे को उनके भाषण देते समय एक हाथ से बने हथियार का इस्तेमाल करके मार डाला।
pc- theprint.in






