Somnath Temple: सोमनाथ पर आक्रमण के 1000 साल, पीएम मोदी 11 जनवरी को करेंगे यात्रा

इंटरनेट डेस्क। सोमनाथ मंदिर का नाम आते हैं हम सबके मन में भी एक आस्था प्रकट होती हैं। गुजरात के प्रभास पाटन में स्थित सोमनाथ मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला माना जाता है। यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि हजारों साल पुरानी भारतीय सभ्यता, विश्वास और संघर्ष की कहानी भी है। वर्ष 2026 सोमनाथ के इतिहास में एक खास पड़ाव है, क्योंकि इस वर्ष इस पवित्र मंदिर पर हुए पहले आक्रमण को 1000 साल पूरे हो रहे हैं।

खबरों की माने तो सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में सोमनाथ में 8 से 11 जनवरी तक कई आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को सोमनाथ का दौरा करेंगे।

सोमनाथ मंदिर का उल्लेख द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्र में सबसे पहले आता है। सौराष्ट्रे सोमनाथं च। इसका अर्थ है कि सोमनाथ को प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में सर्वाेच्च स्थान दिया गया है। समुद्र तट पर स्थित यह मंदिर न केवल आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र था, बल्कि प्राचीन भारत की आर्थिक और समुद्री समृद्धि का भी प्रतीक था। यही कारण था कि इसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली।

pc- news18 hindi