UP: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बचे बाल बाल, पूरा हेलिकाप्टर भरा धुंए से
- byShiv
- 07 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज हेलिकाप्टर से ला मार्टस् से कौशाम्बी जा रहे थे। इस दौरान उनके हेलीकॉप्टर में खराबी आने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पडी है। इस बीच पूरा हेलिकाप्टर धुंए से भर गया।
बताया जा रहा हैं कि इस घटना में केशव प्रसाद मौर्य बाल-बाल बच गए हैं। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ला मार्टस् मैदान लखनऊ से हेलीकॉप्टर में कौशाम्बी के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन अचानक आई खराबी के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
खबरों की माने तो केशव प्रसाद मौर्य के साथ पायलट के अलावा एक सहयोगी, और एक पीएसओ हेलीकॉप्टर में मौजूद थे। इस बीच सूत्रों का दावा है कि पूरा हेलिकाप्टर धुंए से भर गया था जिसकी वजह से आनन-फानन में लखनऊ एयरपोर्ट पर उनको उतारना पड़ा है।
pc- aaj tak






