Sonam Wangchuk: वांगचुक को दिल्ली पुलिस ले गई जबरन अस्पताल, कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल
- byShiv
- 18 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली की पुलिस जबरन उठा ले गई और सुबह सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवा दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध किया, जिससे वहां हंगामा हो गया। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा- पुलिस ने सोनम सर को गालियां दीं और घसीटकर जबरन अस्पताल ले गए। पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की। हम पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करते हैं। वांगचुक पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। उनका वजन करीब 9.5 किलो कम हो गया है।
इधर दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने सोनम वांगचुक को जबरन हटाएं जाने पर भाजपा और प्रधामंत्री मोदी को निशाने पर लिया हैं और कहा की इतना अंहकार भी ठिक नहीं है। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा वांगचुक को जबरन उठाने की बजाय उनसे बातचीत की जानी चाहिए थी।
pc- nationalheraldindia.com, navbharat,





