Sonam Wangchuk: वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर हाईकोर्ट का अहम आदेश, मेदांता हॉस्पिटल में किया जाए शिफ्ट, डॉक्टरों का एक पैनल बनाए

इंटरनेट डेस्क। सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चल रहे मामले में हाई कोर्ट ने अहम आदेश दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कोर्ट ने कहा है कि वांगचुक को अब मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाए। कोर्ट ने मेदांता को निर्देश दिया है कि वह डॉक्टरों का एक पैनल बनाए जो उनका इलाज करेगा। उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट इस पैनल को सौंपी जाएंगी।

खबरों की माने तो हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की पीठ इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने साफ कहा है कि इस मामले में पूरा और विस्तृत आदेश लंच के बाद सुनाया जाएगा। सुनवाई के दौरान सरकार और वांगचुक के पक्ष के बीच इस बात पर भी चर्चा हुई कि उनकी निगरानी कहां और कैसे होनी चाहिए।

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने हाई कोर्ट को बताया कि सरकार को वांगचुक के मेदांता हॉस्पिटल जाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सरकार की तरफ से एक शर्त रखी गई कि उन्हें डॉक्टरों की सलाह के खिलाफ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज नहीं होना चाहिए। 

pc- economictimes.indiatimes.com