Sonam Wangchuk: मेदांता में भर्ती वांगचुक से देर रात मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इंटरनेट डेस्क। नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को 3 दिन पूर्व जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया की वांगचुक को मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया जाए। इसके बाद वांगचुक को मेदांता में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मंगलवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इससे पहले वांगचुक को शाम 7.30 बजे सफदरजंग अस्पताल से यहां लाया गया।

दोनों नेता पहुंचे थे मिलने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सूत्रों के अनुसार दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में अस्पताल की आईसीयू 8 में भर्ती में वांगचुक के स्वास्थ्य का हालचाल लिया। गौरतलब है कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को मंगलवार शाम दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर आगे के उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया है। कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मेदांता शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे उन्हें एंबुलेंस से मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
खबरों की माने तो सोनम वांगचुक को लाए जाने की सूचना के बाद मेदांता अस्पताल और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एंट्री गेट पर पुलिस कर्मी हर आने-जाने वाले से लगातार पूछताछ कर रहे । बिना जांच और पहचान पत्र के किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा। अस्पताल परिसर में वज्र वाहन भी तैनात किया गया है ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

pc- zee news