Sonam Wangchuk: जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में वांगचुक ने देर रात तोड़ा अनशन, कहा, आगे की शर्तें बाद में बताऊंगा

इंटरनेट डेस्क। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ मुलाकात के बाद देर रात को  अपना अनशन तोड़ दिया है। सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनशन पर थे। उनका लगातार वेट कम होता जा रहा है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद वांगचुक को मेंदाता अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

देर रात को तोड़ा अनशन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ बैठक के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है। सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह व लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने 26 दिनों के बाद अपना अनशन समाप्त किया। 

एक्स पर संदेश किया जारी
वागंचुक ने आगे बताया कि इससे पहले, अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया था। यह कदम विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। मैं बहुत जल्द एक अलग वीडियो में इन शर्तों के बारे में विस्तार से बताऊंगा। इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने देने को लेकर बहुत सतर्क रहें।

pc- navbharatlive.com