T20 World Cup 2026: अर्धशतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच में भारत ने बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में लगातार चार मैचों में फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा ने आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप में फिफ्टी लगाई। यह टी20 विश्व कप में उनका पहला अर्धशतक रहा, लेकिन इसके साथ उन्होंने दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड कायम कर लिया।

बता दें कि अभिषेक ने 26 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। यह टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक की दूसरी सबसे धीमी फिफ्टी रही। इससे पहले अभिषेक ने सबसे धीमी फिफ्टी 33 गेंदों पर लगाई थी। टूर्नामेंट में अभिषेक शुरुआती 3 मैचों में बिना खाता खोले डक पर ही आउट हो गए थे। इसके बाद चौथे मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 15 रन स्कोर किए थे। 

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा संयम के साथ खेलते हुए दिखाई दिए। भारत की तरफ से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा टोटल रहा।

pc- punjabkesari.in