T20 World Cup 2026: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, ये दिग्गज हुआ टीम से बाहर
- byShiv
- 06 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप की कल से शुरूआत होने जा रही है। लेकिन उसके पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को झटका लगा है। जानकारी के अनुसार अनुभवी गेंदबाज जॉश हेजलवुड अपनी अकिलीज इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि वह सुपर-8 चरण तक फिट हो जाएंगे, लेकिन ताजा मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनकी रिकवरी में अभी और समय लगेगा।
ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने स्पष्ट किया कि हेजलवुड के रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में तेजी लाना काफी जोखिम भरा हो सकता था। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि जॉश सुपर-8 तक मैच फिट हो जाएंगे, लेकिन वर्तमान संकेतों को देखते हुए उन्हें वापस बुलाना सही नहीं होगा।
ऑस्ट्रेलिया ने फिलहाल किसी रिप्लेसमेंट के नाम की घोषणा नहीं की है और वे टूर्नामेंट की परिस्थितियों के आधार पर बाद में फैसला लेंगे।
pc- geosuper.tv






