T20 World Cup 2026: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीत रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

इंटरनेट डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है। इस मैवच में संजू सैमसन (89), इशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की तूफानी पारियों के बाद जसप्रीत बुमराह (चार विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम तीसरी बार विश्व चैम्पियन बनी। 

भारत ने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियन में खेले गए फाइनल मैच में पहले खेलते हुए पांच विकेट गंवाकर 255 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम केवल 159 रन ही बना सकी। इसके साथ ही भारत के नाम रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ।

भारत अब सबसे ज्यादा तीन टी20 विश्व कप जीतने वाला देश बन गया है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो बार इस खिताब  अपने नाम किया है। भारत ने पहली बार साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में ये कारनाम किया था। अब सूर्यकुमार यादव यादव की कप्तानी में खिताब जीतकर भारत ने नया इतिहास रच दिया है।

pc- espncricinfo.com