Tamil Nadu: मुख्यमंत्री विजय को इस देश के पीएम ने किया फोन, कहा-आ रहा हूं आपसे मिलने के लिए!
- byShiv
- 23 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने सुपरस्टार जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इतिहास रच दिया। राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद विजय को देश के साथ-साथ विदेशों से भी जमकर बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने विजय को इस ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं दी हैं।
क्या कहा सीएम विजय ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके जवाब में सीएम विजय ने भी आभार जताते हुए तमिलनाडु और मलेशिया के द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की बात कही है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने खास संदेश में विजय के ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन, दोनों ही अवतारों की खुलकर तारीफ की। उन्होंने विजय की हिट फिल्म सरकार के मशहूर गाने ओरु विरल पुरत्ची का जिक्र करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक मतदान की यह ताकत, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ एक आंदोलन का प्रतीक है, अब असल जिंदगी में इतिहास रचने की दहलीज पर है।
पीएम इब्राहिम ने क्या लिखा
मैं अपने मित्र विजय को मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं। सालों तक उनके प्रशंसकों ने उन्हें फिल्मों में तीन घंटे के अंदर भ्रष्ट राजनेताओं और विलेन को हराते देखा है। लेकिन अब तमिलनाडु की जनता ने उन्हें स्क्रीन पर निभाए गए किसी भी किरदार से कहीं बड़ी और असल जिम्मेदारी सौंपी है। इब्राहिम ने अपनी आगामी भारत यात्रा के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि वह इसी साल सितंबर महीने में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करने के लिए भारत आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अवसर मिला, तो वह इस यात्रा के दौरान तमिलनाडु का एक संक्षिप्त दौरा भी करेंगे।
pc- aaj tak






