Prayer of the Lord: आरती शुरू करने और समाप्त करने के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, फिर देखें कमाल

इंटरनेट डेस्क। हम सब के घर में मंदिर हैं और हम पूजा पाठ करते हैं और भगवान की आरती भी करते हैं। हिंदू धर्म में सुबह-शाम घर के मंदिर में आरती करना बहुत ही पवित्र और शुभ भी माना गया है। ज्यादातर घरों में हर दिन पूजा-आरती की जाती है। अक्सर आपने यह भी देखा होगा की लोग सिर्फ आरती गाकर पूजा खत्म कर देते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार, आरती शुरू करने का और उसे समाप्त करने का एक खास नियम है। आरती की थाली उठाने से लेकर आरती खत्म होने के बाद तक कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिन्हें पढ़ने से आरती का फल कई गुना बढ़ जाता है।

आरती शुरू करने से ठीक पहले दीपक को नमन
कई लोग सीधे कपूर या दीये की बत्ती जलाकर आरती गाना शुरू कर देते हैं, लेकिन नियम यह है कि आरती शुरू करने से पहले हमें उस दीपक (ज्योति) को प्रणाम करना चाहिए, जो हमारे घर का अंधकार दूर कर रहा है। 

दीपक मंत्र
ॐ शुभं करोति कल्याणं आरोग्यं धनसंपदः।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिनमोऽस्तु ते॥
आरती खत्म होने के ठीक बाद सर्वश्रेष्ठ स्तुति 

जब आरती पूरी हो जाए, तो भगवान को याद करते हुए एक विशेष श्लोक गाया जाता है, वैसे तो यह मंत्र भगवान शिव का है, लेकिन उज्जैन के ज्योतिषियों और पुराणों के अनुसार, शिव जी सृष्टि के कर्ता-धर्ता हैं, इसलिए किसी भी देवी-देवता की आरती के बाद इसे बोलने से सभी देवी-देवता खुश हो जाते है।

शिव स्तुति मंत्र
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा वसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि॥

pc- live mint