Travel Tips: जुलाई-अगस्त की छुट्टियों में जा रहे हैं घूमने तो फिर पहुंच जाएं यहां पर

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों की छुट्टिया पूरी हो चुकी हैं और बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में आपके घर में भी बाहर घूमने जाने की तैयारी हो रही हैं तो फिर आज हम आपको बताएंगे घूमने के लिए कुछ ऐसी जगह के बारे में जहां आप खुश हो जाएंगे। यहां बारिश मौसम एकदम शानदार होता है। 

ऊटी, तमिलनाडु
दक्षिण भारत में स्थित ऊटी को हिल स्टेशन्स की रानी भी कहा जाता है, जो अपने सुहावने मौसम और चाय के बागानों के लिए जानी जाती है। परिवार के साथ शांत वातावरण में समय बिताने के लिए यह एक शानदार जगह है। 

मुन्नार, केरल 
इसके साथ ही आप केरल के मुन्नार शहर भी जा सकते है। यह अपने खूबसूरत चाय के बागानों और धुंध भरी पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। अगर आप अपनी फैमिली को प्रकृति के करीब ले जाना चाहते हैं, तो मुन्नार से बेहतर कुछ नहीं।

pc- captureatrip.com