Travel Tips: सर्दियों का लेना है भरपूर आनंद तो फिर विदेश में जा सकते हैं यहां पर

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों के इस मौसम में आप भी अगर घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। आप देश में कई बड़े शहरों में घूम चुके होंगे लेकिन आपकों विदेश की सैर भी करनी चाहिए। ऐसे मंे हम आपकों बता रहे है की आप विदेश में घूमने के लिए कहा जा सकते है।

ग्रीनलैंड 
आपकों सर्दी के इस मौसम में घूमने का आनंद लेना है और वो भी विदेश में तो आपकों ग्रीनलैंड जाना चाहिए। इस मौसम में यहां तापमान -10 डिग्री सेल्सियस रहता है। सर्दी के दिनों में ग्रीनलैंड बर्फ से ढका रहता है। यहां के पहाड़ और यहां नदिया जमी हुई रहती है।

मंगोलिया
इसके अलावा आप सर्दियों के दौरान मंगोलिया भी जा सकते है। यहां का तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है। जनवरी और फरवरी में इतनी ठंड होती है की सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है। इन महिनों में यहां का तापमान - 30 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।

pc- avis-mongolia.com