Travel Tips: माजुली द्वीप की प्राकृतिक खूबसूरती देखकर हैरान रह जाएंगे आप

इंटरनेट डेेस्क। बहुत से लोग खूबसूरत बीचेज पर घूमने के लिए विदेश यात्रा करते हैं। आर्थिक परेशानी के कारण बहुत से लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं। आपको बता दें कि देश में भी खूबसूरत द्वीप की कमी नहीं है। आज हम आपको माजुली द्वीप के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

holidayrider

दुनिया के सबसे बड़े द्वीप में शामिल माजुली द्वीप असम में है। असम राज्य के जोरहाट शहर से लगभग 20 किमी की दूरी पर ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित माजुली द्वीप लगभग बारह सौ से अधिक किमी में फैला है। द्वीप पर दुनियाभर से पर्यटक आते हैं।

holidayrider

ये दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप के रूप में इसे घोषित है चुका है। आपको इस पर बहुत सी खूबसूरत जगहों का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें