Travel Tips: समर वैकेशन में आप भी जा सकते हैं इस बार घूमने के लिए इन खूबसूरत स्थानों पर

इंटरनेट डेस्क। अप्रैल का महीना चल रहा हैं और कुछ ही दिन में मई की शुरूआत हो जाएगी। इसके साथ ही बच्चों के समर वैकेेशन शुरू हो जाएंगे। अगर आप भी घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर यह खबर आपके लिए काम की है। जी हां आज हम आपको बताएंगे ऐसी जगहों के बारे में जहां आप गर्मियों में परिवार के साथ जा सकते है। 

रानीखेत
आप इस बार गर्मियों में परिवार के साथ उत्तराखंड के रानीखेत जा सकते है। इसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। आप वाया अल्मोड़ा जाकर भी रानीखेत जा सकते हैं। यहां आपको ऊंचे ऊंचे पहाड़ तो देखने को मिलेंगे और खूबसूरत नजारे भी आपका मन मोह लेंगे।

उत्तरकाशी
यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां आप उत्तरकाशी मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, कुतेटी देवी मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकते हैं।

pc- globalpathholidays.com