Travel Tips: इस बार बना ले आप भी विदेश में इन जगहों पर घूमने का प्लान, हो जाएंगे आप खुश

इंटरनेट डेस्क। आपका भी विदेश घूमने का मन हो रहा हैं या फिर आप पहली बार विदेश यात्रा करने की सोच रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां आज हम आपको कुछ ऐसे जगहोें के बारे में बताएंगे जहां आप इस बार घूमने के लिए जा सकते है। तो आए जानते हैं उन जगहों के बारे में। 

आल्प्स पर्वत श्रृंखला, स्विट्जरलैंड
इस बार आप स्विट्जरलैंड जा सकते है। इस जगह की सुंदरता विश्व विख्यात है। स्विट्जरलैंड की आल्प्स पर्वत श्रृंखला दुनिया के सबसे मनमोहक स्थानों में से एक है। बर्फ से ढके पहाड़, हरी-भरी घाटियां, और चमचमाती झीलें आपको जरूर पसंद आएगी।

पेरिस, फ्रांस
इसके आलाव आप चाहे तो फ्रांस के पेरिस शहर भी जा सकते है। पेरिस को सिटी ऑफ लाइट्स के नाम से जाना जाता है और यह शहर अपनी कला, फैशन, और ऐतिहासिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। घूमने के लिए अधिकतर पर्यटक पेरिस का रुख करते हैं।

pc- worldatlas-com