Entertainment
Travel Tips: अपने जीवनकाल में जरूर करनी चाहिए आपको इन जगहों की यात्रा
- byShiv
- 12 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। देश दुनिया में देखने के लिए बहुत कुछ है। आप कही भी घूमने जाने का प्लॉन करते हैं तो वहां आप बहुत कुछ देखकर आते है। लेकिन कुछ जगह ऐसी हैं जहां हर किसी इंसान को ट्रेवल करना चाहिए। एक बार यहां की यात्रा करनी चाहिए। नया कल्चर, अलग मौसम, अनोखे त्योहार और प्रकृति के अद्भुत नजारे सब कुछ अलग देखने को मिलता हैं।
ऑस्ट्रेलिया
सिडनी हार्बर का न्यू ईयर ईव फायरवर्क शो दुनिया में सबसे बेहतरीन माना जाता है। ऐसे में आप अपने जीवन में एक बार जरूर यहां आए। यहां लाखों लोगों की भीड़ और पानी पर गिरती रंग-बिरंगी रोशनी इस पल को जादुई बना देती है।
जापान
वसंत में जब पूरे जापान में गुलाबी-सफेद चेरी ब्लॉसम खिलते हैं, तो हर सड़क, पार्क और पहाड़ी किसी खूबसूरत पेंटिंग की तरह दिखने लगती है। ऐसे में आपको यहां भी एक बार जरूर आना चाहिए।
pc- wendywutours.co.uk






