Travel Tips: घूमने के लिए आपको जरूर जाना चाहिए इन खूबसूरत जगहों पर, नहीं भूल पाएंगे कभी भी
- byShiv
- 06 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपका भी घूमने जाने का मन हैं और वो भी हिल स्टेशन पर तो फिर आज आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में जहां आप जा सकते है। इस ट्रिप में सफेद बादलों को करीब से देखना एक ऐसा एक्सपीरिएंस है, जिसे इंसान कभी नहीं भूलता। अगर आप भी एक बार इस अनुभव को जीना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कहीं फॉरेन ट्रिप पर जाने की जरूरत नहीं है। भारत में कुछ ऐसे हिल स्टेशन्स हैं, जहां आप जा सकते है।
चेरापूंजी और शिलॉन्ग
ये दोनों जगहें मेघालय में हैं और मेघालय का मतलब ही होता है मेघ का घर। शिलॉन्ग और चेरापूंजी में आपको ऐसा ही अनुभव होगा, जैसे आप बादलों के बीच पहुंच गए हैं। ये जगहें इतनी खूबसूरत हैं कि आपको लगेगा जैसे आप किसी दूसरी दुनिया में पहुंच गए हैं। शिलॉन्ग का नोहकलिकाई फॉल्स भी काफी खूबसूरत है, जो आपको जरूर देखना चाहिए।
संडकफू
संडकफू पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची जगह है, जहां से कंजनजंगा, एवरेस्ट और मकालू जैसी चोटियां साफ नजर आती हैं। ये जगह ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।
pc- travenjo.com






