Travel Tips: सर्दियों के इस मौसम में आपको भी करनी चाहिए हिमाचल की इन खूबसूरत जगहों की यात्रा

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में आपका भी घूमने का मन हैं तो आपको जरूर जाना चाहिए। वैसे अभी घूमने के लिहाज से मौसम अच्छा हैं और इस मौसम में तो आपको पहाड़ों की सैर करनी चाहिए। तो चलिए आपको बता रहे हैं की आप कहा जा सकते है।

धर्मशाला 
यह हिमाचल की सुंदर जगहों में से एक है। आप यहां पर मचौल देवी मंदिर और तिब्बती मठों की सैर कर सकते है। यहां आपको शांति का अहसास होगा। अभी जाते हैं तो बर्फबारी देखने को मिल जाएगी। 

कागंड़ा घाटी
कांगड़ा घाटी हिमाचल के उन टूरिस्ट स्पॉट में से एक है, जहां का इतिहास भी काफी ज्यादा रोचक है। आप यहां का कांगड़ा किला और बैजनाथ मंदिर में जा सकते है। यह जगह आध्यात्मिकता से जुड़े लोगों के लिए खजाने से कम नहीं है।

pc- lotpot.com