Tulsi Plant: अगर आपके घर में भी सुख गया हैं तुलसी का पौधा तो जाने क्या करना चाहिए, ये रहे उपाय
- byShiv
- 12 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। हिंद शास्त्रों में तुलसी के पौधे का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। वैसे आपने देखा भी हैं की हर घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा होता है जो हमारे घर के लिए बड़ा ही अच्छा है। वैसे आपने देखा भी होगा की कई घरों में तुलसी के पौधे सूख जाते है तो ऐसे में हमे क्या करना चाहिए।
क्या करना चाहिए
तुलसी का धार्मिक व वैज्ञानिक दोनों महत्व है। तुलसी का सेवन शरीर के लिए लाभकारी होता है। तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है तो लाभकारी होता है, लेकिन सूखने के बाद भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। कई बार लोग तुलसी का पौधा सूखने के बाद इसे फेंक देते हैं, लेकिन ऐसा करना अशुभ माना गया है।
सूखे हुए तुलसी के पौधे का क्या करें
अगर तुलसी सूख जाए तो इसकी लकड़ी का प्रयोग कई तरह से किया जा सकता है। तुलसी की लकड़ी को नहाने के पानी में डालकर स्नान करने से जीवन में सकारात्मकता आती है।
तुलसी के पौधे हटाने के लिए कौन सा दिन अच्छा है
वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा सूर्यग्रहण, पूर्णिमा, अमावस्या, एकादशी, रविवार, सूतक या पितृपक्ष के दौरान नहीं उखाड़ना चाहिए। इसके अलावा आप किसी भी दिन सूखे हुए तुलसी के पौधे को उखाड़ सकते हैं।
pc- prabhatkhabar.com





