UP: भाई ने बहन के साथ रात में किया ये गंदा कांड, फिर रची अपहरण की फिल्मी कहानी, जब आई सच्चाई सामने तो...
- byShiv
- 20 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। इस घटना को ऑनर किलिंग बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक सगे भाई ने अपनी ही बहन की बेरहमी से हत्या कर दी और गुनाह छिपाने के लिए अपहरण की एक फिल्मी कहानी रची। लेकिन पुलिस की सूझबूझ से यह साजिश चंद घंटों में बेनकाब हो गई।
अपहरण की रची झूठी कहानी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के तारगाव गांव की है। जहां 18 फरवरी को 22 वर्षीय अजय अपनी बहन को लेने के लिए फतेहपुर जिले के कछियनखेड़ा गांव गया था। रात करीब 10.30 बजे अजय अकेला घर लौटा और बदहवास होने का नाटक करते हुए पिता को बताया कि रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया और उसकी बहन का अपहरण कर लिया।
पुलिस की सख्ती से पूछताछ
जानकारी के अनुसार पुलिस को शुरुआत से ही अजय के बयानों पर शक था। जब पुलिस ने अजय से कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अजय अपनी बहन को मंदिर दर्शन के बहाने ले गया था। रास्ते में उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने घटनास्थल पर सामान बिखेर दिया ताकि पुलिस को लगे कि यहां लूटपाट और जबरन अपहरण हुआ है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से बहन का शव बरामद कर लिया है। इस मामले में एसपी अजय ने पूछताछ में बताया कि उसे डर था कि उसकी बहन उसे घर से बेदखल करवा सकती है। संपत्ति या पारिवारिक कलह के इसी डर और असुरक्षा की भावना ने उसे इतना खौफनाक कदम उठाया।
pc-psychology.uq.edu.






