UP: 12वीं की छात्रा के साथ डॉक्टर ने ओटी में किया 2 बार रेप, दोबारा नशीला इंजेक्शन देकर बनाने लगा संबंध तो...

इंटरनेट डेस्क। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के हाल बेहाल है। जी हां यहा बीकेटी के इंदौराबाग स्थित एक हॉस्पिटल के संचालक विजय कुमार गिरी ने गुरुवार दोपहर नशीला इंजेक्शन लगाकर 12वीं की छात्रा से रेप किया। छात्रा को तेज बुखार था वह ट्यूब डालने के बहाने नशीला इंजेक्शन लगाकर उसे ऑपरेशन थिएटर में ले गया था।

बदहवास हाल में निकली बाहर
मीडिया रिपोटार्स की माने तो लड़की बदहवास हालत में ओटी से बाहर निकली छात्रा ने डॉक्टर की हरकत के बारे में बताया तब उन्हें जानकारी हुई। आक्रोशित परिवारीजनों ने जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। आरोपी डॉ. मूल रूप से सीतापुर जनपद के तम्बौर का रहने वाला है।

क्या बताया परिजनों ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो परिजनों के मुताबिक युवती को कई दिनों से झटके आने की समस्या थी। इसी कारण 18 मई को उसे सीएचसी इंदौराबाग के पास स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। छात्रा का आरोप है कि बुधवार सुबह डॉक्टर विजय कुमार गिरी उसे ट्यूब डालने की बात कहकर ऑपरेशन थिएटर में ले गए। वहां उसे नशीला इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा का कहना है कि वह नशे की हालत में थी, इसलिए शुरुआत में कुछ बोल नहीं सकी। आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे डॉक्टर फिर उसे ओटी में ले गया और दोबारा नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया। ओटी से बाहर आने के बाद छात्रा ने रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई। जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।

pc- shutterstock.com