UP: पांच लड़कों ने 13 वर्षीय किशोरी के पहले बांधे हाथ पैर, मुंह ठूंसा कपड़ा और फिर किया रेप, छोड़कर भागे अर्धनग्न अवस्था में
- byShiv
- 08 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में एक बड़ी घटना सामने आई हैं और इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े हैं। यहां एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दरिंदगी और बर्बरता का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आंधी-बारिश से बचने के लिए वह एक निर्माणाधीन मकान में रुकी थी, यही पर किशोरी के हाथ-पैर बांधकर पांच युवकों ने हैवानियत की। विरोध करने पर पीटा भी गया। उसकी आवाज बाहर न जा सके इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
छोड़कर भागे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो किशोरी को खोजते जब उसके परिजन पहुंचे तो उनका शोर सुनकर आरोपी छत से कूद कर भागने लगे। इनमें दो कूदने से चोटिल हो गए और लोगों ने दबोच लिया है। अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी का परिवार मूल रूप से कन्नौज का रहने वाला है। उसके पिता राजमिस्त्री हैं और मां घरों में काम करती हैं। मंगलवार रात मां की तबीयत खराब होने के कारण किशोरी काम पर गई थी। लौटते समय अचानक आई तेज आंधी और बारिश से बचने के लिए वह रास्ते में एक निर्माणाधीन मकान में रुक गई।
पहुंच गए आरोपी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसी दौरान वहां क्षेत्र का ही एक 17 वर्षीय किशोर अपने दोस्तों के साथ पहुंच गया। आरोपियों ने किशोरी को अकेला देखकर दबोच लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दरिंदों ने मासूम को जमकर पीटा, उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके। मुख्य आरोपी किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परेशान परिजन उसकी तलाश में निकले। तब लड़की इस हाल में मिली।
pc- isha.sadhguru.org






