UP: सरकारी शिक्षिका का नग्न अवस्था में मिला बेड पर शव, दूध वाले ने देखा अंदर तो उड़ गए उसके होश...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देखा। यहां शिव विहार कालोनी में किराए के मकान में रहने वाली शिक्षिका का शव नग्न अवस्था में उसके कमरे के अंदर बेड पर मिला हैं। शिक्षिका का शव नीला पड़ चुका था। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। शिक्षिका की नाक से भी खून निकला हुआ था। घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार की सुबह के वक्त दूधवाला आया और कई आवाज दी।

अंदर देखा तो उड़ गए होश
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दूध वाले ने अंदर झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। जानकारी होने के बाद मौके पर मोहल्ले वाले जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे मेरठ से हिरासत में ले लिया है। घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शिव विहार कालोनी की है। यहां पर करीब दो साल से मेरठ जिले के मवाना तहसील के ग्राम खटीना निवासी राहुल अपनी पत्नी एकता उर्फ पूजा के साथ किराए के मकान में रहता था। 

सरकारी स्कूल में थी शिक्षिका
राहुल की पत्नी एकता उर्फ पूजा बेसिक शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षिका थी। मौजूदा समय में एकता की तैनाती चमरौआ ब्लॉक के ठाकुरद्वारा स्थित एक परिषदीय स्कूल में थी। करीब दो साल पहले वह अपने पति व बच्चे के साथ शिव विहार कालोनी में सुभाष के मकान में किराए पर रहती थी। सूचना मिलने पर मौके पर आए राहुल के पिता ने दावा किया कि राहुल इस वक्त वह मेरठ के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती है। पिता ने बताया कि वह पांच दिनों पहले रामपुर आए थे। समय-समय पर वह सामान देने के लिए यहां पर आते रहते हैं। राहुल शराब पीने का आदी है। उसे पहले भी दो बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती किया जा चुका है।

pc- freepik.com