UP: पैसों के लिए पुराना नौकर बना हैवान, बहू के कहने पर व्यापारी को बनाया हैवानियत का शिकार, सीने में घोंपा 15 बार चाकू

इंटरनेट डेस्क। यूपी के कानपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार  कल्याणपुर के एक अपार्टमेंट रतन आर्बिट में देर रात दवा कारोबारी विपिन मिनोचा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रात करीब तीन बजे बेटा-बहू पार्टी से घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक फ्लैट में जाते और बाहर निकलते दिखे। एक की पहचान कारोबारी के घर काम करने वाले पूर्व नौकर विशाल गौतम के रूप में हुई। इसके बाद, पुलिस ने उसे और उसके साथी राजकिशोर को मुठभेड़ में रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। एसीपी कल्याणपुर के अनुसार, पूछताछ में आरोपित ने बताया कि कारोबारी की बहू के कहने पर रुपये के लालच में हत्या की थी।

क्या हुआ था 
जानकारी के अनुसार विनीत मिनोचा रतन आर्बिट के भूतल स्थित सी-104 फ्लैट में रहते थे। वह करीब 45 वर्ष से दवा कारोबार से जुड़े थे। शनिवार रात 9.38 बजे उनका बेटा सुब्रत और बहू शालू, छह वर्षीय पोता श्रीजय पार्टी में शामिल होने यशोदा नगर गए थे। कैमरों में दिखा कि रात 10.58 बजे विनीत दुकान बंद करके फ्लैट पहुंचे। बेटा-बहू घर लौटे तो विनीत का शव बेडरूम में रक्तरंजित मिला।

दो युवक फ्लैट में आते दिखे
फ्लैट के बाहर गैलरी में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो रात 9.46 बजे दो युवक फ्लैट में दाखिल होते दिखे। इसके बाद 11.28 बजे दोनों युवक फ्लैट से बाहर निकल गए। पहचान के बाद पुलिस ने पूर्व नौकर विशाल गौतम की तलाश शुरू की और मुठभेड़ में उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, कुछ वर्ष पहले नौकरी से हटाए जाने के बाद वह विनीत से नाराज था। हालांकि विनीत जरूरत पड़ने पर उसे काम के लिए बुला लेते थे। बेटे सुब्रत ने पुलिस को बताया कि पिता गलतियां होने पर उसे डांटते थे। इसी वजह से उसने हत्या की। हालांकि विशाल ने जो हकीकत बयां की। उसने भी पुलिस को उलझा दिया है। अब बहू से पूछताछ की तैयारी है।

चाबी से खोला सेंट्रल लाक
हत्यारों ने डुप्लीकेंट चाबी बनवाकर उससे सेंट्रल लाक खोला और इसके बाद फ्लैट में दाखिल हुए। दोनों के अंदर जाने के बाद कारोबारी विनीत भी जब घर लौटे तो उन्होंने अपनी चाबी से लाक खोला और फ्लैट में अंदर आए। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने किसी प्रकार के तोड़फोड़ की कोई आवाज नहीं सुनी। फुटेज में दोनों चाबी से ही लाक खोलते दिख रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विनीत के गले और सीने पर बाईं ओर चाकू से हुए हमले के बाद 15 से ज्यादा घाव मिले हैं। 

pc- jagran