UP: शादीशुदा महिला का किशोर प्रेमी पर आ गया दिल, साथ रहने की करने लगी जिद्द, परेशान पति लेकर पहुंच गया थाने...
- byShiv
- 22 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। यहां प्यार और जिद का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला का एक किशोर पर दिल आ गया। पत्नी की इस हरकत से तंग आकर पति उसे लेकर थाने पहुंच गया। गोरखपुर काम की तलाश में गए किशोर पर महिला का दिल आ गया। महिला अपने किशोर प्रेमी के पास जाने को निकली तो स्वजन ने पकड़ लिया।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बिंदकी के एक गांव का रहने वाले किशोर काम की तलाश में गोरखपुर गया। वहां थाना व कस्बा तिवारीपुर में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। पास में ही रहने वाले एक महिला किशोर से प्यार करने लगी। महिला ने घर से जेवरात व 50 हजार रुपये की नकदी ली और किशोर के साथ फरार हो गई। करीब दो माह तक बाहर रहने के बाद महिला मायके पहुंची। यहां पर मायके व सुसराल पक्ष के बीच पंचायत हुई। महिला फिर से पति के साथ रहने के लिए फिर ससुराल चली गई। इसके बाद 19 जुलाई दोपहर महिला घर से फिर किशोर प्रेमी के साथ रहने के लिए निकल गई।
पकड़ लिया घर वालों ने
जानकारी होने पर ससुराल वालों ने महिला को गोरखपुर में ही पकड़ लिया। महिला ने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया। इस पर पति महिला को लेकर कोतवाली बिंदकी आया। यहां पर घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि महिला को उसके ससुराल वाले लेकर आए हैं। जांच कराई जा रही है।
pc - navbharat






