UP: शर्मनाक, 12वीं के छात्र ने एक तरफा प्यार में शिक्षिका के काट लिए दोनों...हालत बनी गंभीर, पुलिस कर रही अब...
- byShiv
- 06 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के मैनपुरी से एक एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हैरान और परेशान कर सकती है। जी हां यह चौंकाने वाला मामला ऐसा हैं जो एक हैवानियत हैं। यहां एकतरफा प्यार की सनक में एक छात्र ने हदें पार कर दीं, कक्षा 12 के छात्र ने अपनी शिक्षिका पर धारदार हथियार से हमला कर उनके दोनों होंठ काट दिए। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को आगरा रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
क्या हैं पूरा घटनाकम्र
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में कक्षा 12 का छात्र अखंड प्रताप सिंह अपनी ही टीचर से स्कूल में छेड़छाड़ करने लगा, जब इस बात की शिकायत छात्र के परिवार से की गई तो कुछ समय के लिए सब ठीक रहा, मगर, छात्र की हरकतें फिर से शुरू हो गईं। आखिरकार, परेशान होकर शिक्षिका ने स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में नौकरी करने लगी। हालांकि, आरोपी छात्र यहीं नहीं रुका, उसने नई जगह पर भी टीचर का पीछा करना शुरू कर दिया।
शिक्षिका ने किया विरोध
खबरों की माने तो जब महिला ने उसका विरोध किया, तो उसने एक खौफनाक कदम उठा लिया। रास्ते में शिक्षिका को रोककर उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनके दोनों होंठ काटकर शरीर से अलग कर दिए। शिक्षिका के भाई ने पुलिस को शिकायत दी।
PC- ndtv.in





