USA: ट्रम्प के लिए चिंता का विषय, ईरान युद्ध के बीच लगातार घट रही लोकप्रियता, 33 प्रतिशत लोगों ने किया....
- byShiv
- 18 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक चिंता का विषय है। जी हां उनकी लोकप्रियता ईरान युद्ध के बीच लगातार घट रही है। रॉयटर्स/इप्सोस के ताजा सर्वे में सिर्फ 33 प्रतिशत अमेरिकियों ने ट्रम्प के कामकाज को मंजूरी दी। वहीं 64 प्रतिशत लोगों ने उनके कामकाज को नापसंद किया। यह ट्रम्प के मौजूदा राष्ट्रपति कार्यकाल की सबसे कम अप्रूवल रेटिंग है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे पहले इसी महीने हुए सर्वे में ट्रम्प की अप्रूवल रेटिंग 35 प्रतिशत थी। मौजूदा 33 प्रतिशत की रेटिंग उनके पहले कार्यकाल के दिसंबर 2017 में दर्ज सबसे निचले स्तर के बराबर है।
सर्वे में 80प्रतिशत अमेरिकियों ने कहा कि ईरान के साथ अमेरिका की जंग लंबे समय तक चल सकती है। इनमें 87 प्रतिशत डेमोक्रेट और 71 प्रतिशत रिपब्लिकन शामिल हैं। सिर्फ 16प्रतिशत लोगों का मानना है कि यह युद्ध कुछ हफ्तों में खत्म हो जाएगा।
pc- time






