USA: राष्ट्रपति ट्रंप अब भारत को बेचेंगे वेनेजुएला से निकला तेल! अधिकारी ने बताया क्या करना होगा इसके लिए
- byShiv
- 10 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। वेनेजुएला के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के बाद अब ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि वो अमेरिका कंट्रोल्ड नियमों के तहत भारत को वेनेजुएला से तेल खरीदने की अनुमति दे सकता है। जिससे अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ठप पड़े व्यापार के फिर से शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, जब पूछा गया कि क्या अमेरिका वेनेजुएला की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए भारत को वेनेजुएला से कच्चे तेल की खरीद फिर से शुरू करने की अनुमति देने के लिए तैयार है, तो जवाब स्पष्ट था, प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया हां, साथ ही इस बात पर जोर दिया कि इस पर अभी काम चल रहा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस्टोफर राइट की हालिया टिप्पणियों का अधिकारी ने जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि वाशिंगटन लगभग सभी देशों को वेनेजुएला का तेल बेचने के लिए तैयार होगा।
pc- BBC





