Uttar Pradesh: भाजपा विधायक डॉ.श्याम बिहारी लाल को मीटिंग में आया हार्ट अटैक, कुछ देर बाद ही निधन, पीएम और सीएम ने जताया दुख

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ.श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। जानकारी के अनुसार विधायक श्याम बिहारी लाल कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ मीटिंग में शामिल हुए थे। बैठक में ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी, इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा से भाजपा विधायक थे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश के फरीदपुर के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जनहित में समर्पित भाजपा के एक कर्मठ नेता थे, जिनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति!

सीएम योगी ने जताया दुख
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फरीदपुर विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। प्रभु श्रीराम शोक-संतप्त परिवार को अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

pc- aaj tak