Vastu Shastra: बाथरूम के लिए करें आप भी ये वास्तु उपाय, आर्थिक तंगी हो जाएगी आपकी दूर

इंटरनेट डेस्क। हजारों वर्षों पूर्व भी जब भवनों का या फिर बड़े शहरों की स्थापना की गई तो इसमें भी वास्तु शास्त्र का पूरा ध्यान रखा गया। आज भी वास्तु शास्त्र में घर के हर एक कोने को बहुत विशेष और महत्वपूर्ण माना जाता है। लोग घर के मुख्य दरवाजे, बेडरूम या किचन का तो वास्तु के अनुसार पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन कई बार बाथरूम को अनदेखा कर देते हैं। ऐसे में आज बाथरूम के कुछ ऐसे वास्तु उपाय बता रहे हैं तो आपके जीवन को खुशहाल बना देंगे।

बाथरूम में रखें नमक
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि नमक घर की नकारात्मक उर्जा और बुरी नजर को खींच लेता है। वास्तु के जानकार बाथरूम में नमक रखने की सलाह देते हैं, क्योंकि बाथरूम घर में राहु और केतु का स्थान या नकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत होता है। ऐसे में यहां रखा नमक हवा में मौजूद और आसपास की तमाम नकारात्मक ऊर्जा को सोख जाता है।

कांच की कटोरी में नमक रखें
बाथरूम में साधारण पिसा हुआ नमक या टाटा नमक की जगह समुद्री नमक या खड़े नमक का उपयोग करें। हर हफ्ते या कम से कम पंद्रह दिन में एक बार जरूर बदल दें। पुराना और ऊर्जा सोख चुका नमक बाथरूम के कमोड में बहा दें और उसकी जगह नया नमक भर दें।

pc- news18 hindi