Vastu Shastra: अचानक बढ़ रहा हैं खर्च और होने लगा हैं कर्जा तो अपनाएं आप भी ये उपाय

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र के नियमों से चलने वालों को कभी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता हैं। लेकिन इसका फायदा कब होता हैं जब आप पूरे नियमों को समझे और उनका अनुसरण करे। आपने कई बार देखा होगा की घर में सब कुछ ठीक चल रहा हो और अचानक खर्चे बढ़ने लग जाते हैं, बचत खत्म होने लगती है और कर्ज लेने की नौबत आ जाती हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय कर सकते है।

घर के मुख्य द्वार का ध्यान रखें
घर का मुख्य दरवाजा सिर्फ एंट्री पॉइंट नहीं होता, बल्कि यही से पॉजिटिव या नेगेटिव एनर्जी अंदर आती है। माना जाता है कि अगर मुख्य द्वार दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में हो, तो आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।

छोटी चीजें बड़ा असर डालती हैं
जैसे कई घरों में लोग दरवाजे के सामने जूते-चप्पल या कचरा रख देते हैं। यह आदत धीरे-धीरे नेगेटिव माहौल बनाती है।

pc-money9live.com