Vastu Shastra: घर में बार बार होता हैं तनाव और किचकिच तो आज ही करें वास्तु के उपाय, मिलेंगे फायदे
- byShiv
- 29 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। हर कोई घर में सुकून चाहता है, लेकिन कई बार सब कुछ ठीक होने के बावजूद घर में बात-बात पर तनाव, किचकिच और बेवजह के झगड़े होने लगते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने लगता है और मन हमेशा अशांत रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार इसके पीछे की वजह आपकी किस्मत या स्वभाव नहीं, बल्कि घर का वास्तु दोष भी हो सकता हैं, आइए जानते हैं इसके लिए वास्तु के कुछ बेहद आसान और अचूक उपाय।
घर के मेनडोर को रखें साफ
वास्तु में घर के मुख्य दरवाजे को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश मुख्य द्वार से ही होता है। इसलिए घर के मुख्य दरवाजे के आसपास गंदगी, कूड़ा-कबाड़ या बेकार सामान जमा नहीं होने देना चाहिए।
बेडरूम में इन बातों का रखें ध्यान
पति-पत्नी के रिश्ते में बार-बार तनाव और झगड़े होते हैं तो वास्तु के अनुसार बेडरूम की व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए। कमरे में बहुत ज्यादा सामान रखने से बचें और बिस्तर के आसपास सफाई रखें। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, पति-पत्नी के कमरे में शीशा ऐसी जगह नहीं होना चाहिए जिसमें सोते समय बिस्तर का प्रतिबिंब दिखाई दे।
pc- tv9





