Vastu Shastra: आप भी चाहते हैं घर में बनी रहे सुख शांति तो लगा सकते हैं ये धार्मिक चिन्ह

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में कई चीजों का खास महत्व हैं, जो लोग वास्तु के अनुसार चलते हैं उन्हें कई तरह के खास लाभ होते हैं। हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख शांति बनी रहे। इसके लिए कई तरह के वास्तु उपायों को अपनाया जाता है। तो जानते हैं की घर में सुख शांति के लिए आप क्या उपाय अपना सकते है। इसका आसान सा तरीका है कि आप अपने घर में सकारात्मकता लाने वाले कुछ धार्मिक प्रतीक चिह्न जरूर रखें। 

स्वस्तिक का चिह्न 
स्वस्तिक को हमेशा शुभ शुरुआत और सफलता का प्रतीक माना गया है। पहले के समय में हर शुभ कार्य से पहले घरों के दरवाजों पर स्वास्तिक का चिह्न बनाया जाता था। आज भी पूजा पाठ से पहले स्वास्तिक का चिह्न बनाया जाता है। घर के मुख्य द्वार पर इसे लगाने से वास्तु दोष दूर होता है।

ॐ का चिह्न रखना 
‘ॐ’ को ब्रह्मांड की मूल ध्वनि माना जाता है, जो सृष्टि के प्रारंभ से है और हमेशा रहेगी। यह तीन अक्षर अ, ओ और म से मिलकर बनी है, जो ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। ॐ’ इसका चित्र या शोपीस घर में लगाने से आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है।

pc- tv9