Vastu Shastra: घर में लगता हैं डर या फिर होती हैं घबराहट तो हो सकता हैं ये कारण

इंटरनेट डेस्क। कई बार आपने नोटिस किया होगा की बहुत से लोग अपने घर के लिए ही कहते रहते हैं कि घर में डर लगता है।  एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने के लिए हनुमान चालीसा का सहारा लेना पड़ता है। अपने ही घर में अचानक से डर लगना या बिना किसी कारण के अजीब सी बेचौनी महसूस होना आम बात नहीं है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में इसके कई कारण बताए गए हैं।

घर में डर और घबराहट के मुख्य कारण

ईशान कोण में कबाड़ या गंदगीः वास्तु में घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को देवताओं का स्थान माना गया है। अगर आप इस जगह पर कबाड़, भारी भरकम सामान या गंदगी जमा करते हैं तो यह बहुत बड़ा वास्तु दोष है। 

अंधेरा और सीलन भरे कमरे
जो कमरे हमेशा बंद रहते हैं या फिर घर के जिन कमरों में सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पाती, वहां एक अजीब सी घुटन और नेगेटिविटी रहती है। वास्तु में ऐसी जगहों को सीधे तौर पर नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा गया है।

pc- hindustan