Vastu Shastra: दीपावली की इस सफाई में मिल जाएं आपको ये चीजें तो समझलें की लक्ष्मी जी की हैं आप पर कृपा

इंटरनेट डेस्क। दिवाली का पांच दिवसीय त्योहार आज से शुरू हो चुका है। लेकिन कई घरों में आज भी साफ सफाई काम चल रहा है। क्योंकि माना जाता है कि मां लक्ष्मी केवल स्वच्छ और वस्थित घरों में ही प्रवेश करती हैं। कई बार घर की सफाई के दौरान हमें कुछ ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिसे हम आम बात समझते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में उसका बड़ा महत्व होता है। माना जाता है कि सफाई के दौरान कुछ विशेष वस्तुओं का अचानक मिल जाना देवी लक्ष्मी की कृपा का संकेत होता है। 

अचानक पैसे मिलना
अगर दिवाली की सफाई करते समय किसी पुराने बक्से, अलमारी या दराज से अचानक पैसे मिल जाएं, तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात का प्रतीक है कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अटका हुआ धन वापस मिलने के योग है।

शंख या कौड़ी का मिलना

अगर सफाई के दौरान आपको शंख या कौड़ी मिलती है, तो इसे भी अत्यंत शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दोनों वस्तुएं समुद्र मंथन से प्राप्त हुई थीं और इनका सीधा संबंध भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी से है। 

मोरपंख का मिलना
मोरपंख मिलना भी एक शुभ संकेत माना जाता है। मोरपंख का संबंध भगवान श्रीकृष्ण और मां सरस्वती से है। माना जाता है कि जहां मोरपंख रखा जाता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव समाप्त होकर सकारात्मकता और शांति का वास होता है।

pc- parbhat khabar