Vaastu Shastra: घर में इन चीजों को रखने से बढ़ती हैं सुख समृद्धि, धन-धान्य में होती हैं वृद्धि
- byShiv
- 06 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की हर एक व्यक्ति की यह इच्छा होती है कि उसका जीवन सुख-शांति, समृद्धि और संपन्नता से बीते, उसके पास मनचाहा पैसा हो। वास्तु शास्त्र में धन-धान्य में वृद्धि और तरक्की के लिए कई तरह के उपाय भी होते हैं। इन उपाय को करने से घर में समृद्धि और संपन्नता आती है। तो जानते हैं आज उन उपायों के बारे में।
हंस का जोड़ा
वास्तु शास्त्र में बताया गया हैं की हंस का जोड़ा बहुत ही शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर वाला होता है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए घर के मुख्य कमरे में हंस के जोड़े की मूर्ति को रखना चाहिए। हंस के जोड़े की मूर्ति या फिर तस्वीर होने से घर में धन की कोई कमी नहीं होती।
धातु का हाथी
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में हाथी को शुभ और पवित्र जानवर माना गया है। मां लक्ष्मी की सवारी भी हाथी होती है। वास्तु में धातु के हाथी को घर पर रखने से सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। इसके अलावा घर पर धातु का हाथी रखने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
घर पर बांसुरी और शंख
वास्तु में बांसुरी और शंख को घर पर रहने से शुभता आती है। ऐसी मान्यता है कि जिन घर में बांसुरी और शंख होता है वहां पर वास्तु दोष दूर होता है। घर पर बांसुरी और शंख रखने और नियमित रूप से पूजा करने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
pc- jansatta




