Vastu Shastra: लिविंग रूम में सोफे के पीछे भूलकर भी नहीं लगाए आप ये तस्वीरें, नहीं तो आने लगेगी कंगाली

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व हैं अगर हम माने तो, इसके नियमों के अनुसार चलने पर आपको कभी कोई परेशानी नहीं आती है। ऐसे में हम वास्तु को घर निर्माण से लेकर उसके इंटिरियर तक में मानते हैं। ऐसे में घर को सुंदर दिखाने के लिए हम लिविंग रूम को सबसे ज्यादा सजाते हैं। लिविंग रूम का मुख्य केंद्र होता है वहां रखा सोफा और सोफे के ठीक पीछे वाली दीवार को खाली देखकर वहां कोई न कोई खूबसूरत पेंटिंग या तस्वीर टांग देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोफे के पीछे लगाई गई तस्वीरें आपके जीवन पर गहरा असर डालती हैं? तो जानते हैं कौन सी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। 

डूबते सूरज की तस्वीर
वास्तु शास्त्र में डूबते हुए सूरज की तस्वीर को शुभ नहीं माना गया है। यह जीवन में ठहराव, निराशा और कामों में रुकावट का संकेत मानी जाती है। अगर ड्राइंग रूम में सोफे के पीछे ऐसी तस्वीर लगी हो तो उसे हटाकर उगते सूरज की तस्वीर लगाना बेहतर माना जाता है।

हिंसा या युद्ध दिखाने वाली
सोफे के पीछे कभी भी ऐसी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए जिनमें युद्ध, लड़ाई, हथियार या हिंसा का दृश्य हो। वास्तु मान्यता के अनुसार, ऐसी तस्वीरें घर के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं।

pc-herzindagi.com