Vastu Shastra: बेडरूम में भूलकर भी नहीं रखें आप ये चीजें, हो सकता हैं आपके लिए खतरनाक
- byShiv
- 18 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु का जीवन में हर तरह से महत्व है। वास्तु शास्त्र एक ऐसी प्राचीन विज्ञान है, इसमें घर और उसमें रहने से संबंधित नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में घर की कई जगहों को बहुत विशेष और महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हीं में शामिल है बेडरूम। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की आपको बेडरूम कौन कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।
देवी-देवताओं की मूर्ति
वास्तु शास्त्र के अनुसार, देवी-देवताओं की मूर्तियों को कभी भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। यहीं नहीं बेडरूम के अलावा भी देवी-देवताओं की मूर्तियों को कहीं नहीं रखना चाहिए। इनको सिर्फ पूजा कक्ष में ही रखना सही माना गया है।
खाने-पीने का सामान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अनाज जैसे खाद्य पदार्थों को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है, तो दांपत्य जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
pc- punjabkesari.in





