Vastu Shastra: घर के मुख्यद्वार पर लगाए आप भी पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर, बदलने लगेगी आपकी किस्मत

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई घरों के बार पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगी होती है। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाओं से बचने का प्रयास है। वास्तु शास्त्र में भी इसके लिए कई उपाय बताए गए हैं, मगर यह बात कम ही लोग जानते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा लगाने चमत्कारी लाभ पाए जा सकते हैं।

पांच दिशाएं हो जाती हैं सुरक्षित
पंचमुखी हनुमान जी के पांच मुख होते हैं। यह पांच दिशाओं को अपनी ऊर्जा से सुरक्षित बना देते हैं। वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में हनुमान जी शत्रुओं का नाश करते हैं, दक्षिण दिशा में भय से रक्षा करते हैं, पश्चिम दिशा में विष घोलने वालों को नष्ट करते हैं, उत्तर में घर में सुख और समृद्धि लेकर आते हैं और ऊर्ध्व दिशा में घर के सदस्यों को बल, बुद्धि और विद्या देते हैं।

नजरदोष से बचाते है
वास्तु में सबसे खराब दोष नजरदोष माना गया है। यदि आपको लगता है कि आपके पड़ोसी आपसे ईर्ष्या का भाव रखते हैं, तो आपको अपने मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा लगाने में देर नहीं करनी चाहिए।

ध्यान रखने वाली बातें
वास्तु के हिसाब से कभी भी पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा को शौचालय, बेडरूम या फिर लिविंग रूम में नहीं लगाना चाहिए। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि, ऐसा करने पर पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा का सारा तेज व्यर्थ हो जाता है।

pc- news18