Vastu Shastra: होली के त्योहार से पहले अपने घर से बाहर निकाल करें ये सामाना, नहीं तो होना पड़ेगा...

इंटरनेट डेस्क। होली का त्योहार पास में आ चुका हैं और पंचांग के मुताबिक 4 मार्च 2026 को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में घर में सफाई का भी पूरा ध्यान रखना होता हैं और वास्तु शास्त्र की मानें तो होली केवल रंग खेलने का दिन नहीं है, बल्कि यह समय अपने जीवन और घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने का समय भी होता है। अगर आप चाहते हैं कि इस बार होली पर लक्ष्मी जी का आगमन हो और घर में खुशहाली आए, तो होली की साफ-सफाई के दौरान कुछ चीजों को घर से जरूर बाहर करें।

कबाड
हम अक्सर घर के किसी कोने या सीढ़ियों के नीचे पुराना कबाड़, अखबार की रद्दी या पुराने लोहे के सामान को जमा कर देते हैं। वास्तु में इसे बहुत बड़ा दोष माना गया है। 

बंद पड़ी घड़ियां
दीवार पर टंगी बंद घड़ी वास्तु के अनुसार ठहरे हुए समय का प्रतीक है। यह आपकी तरक्की और सौभाग्य को रोक सकती हैं। वास्तु के मुताबिक बंद घड़ी से घर के लोग आलसी होने लगते हैं, ऐसे में लोग अच्छे अवसर हाथ से गवा देते हैं।

छत और बालकनी की सफाई 
ज्यादातर लोग घर के अंदर तो साफ-सफाई कर लेते हैं,  लेकिन छत पर फालतू सामान और कचरा छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गंदी छत घर के मुखिया के मान-सम्मान और करियर पर बुरा असर डालती है।

pc- britannica.com