Vastu Shastra: तुलसी के पौधे के पास इन चीजों की मौजूदगी बिगाड़ देगी पूरा वास्तु, होना पड़ेगा आपको परेशान

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष स्थान है। भगवान विष्णु को प्रिय होने के कारण इसे हरिप्रिया भी कहा जाता है। मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है और घर में इसका पौधा रखना शुभता का प्रतीक है। तुलसी के पास कुछ चीजें रखना धार्मिक और वास्तु दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता। आइए जानते हैं इनके बारे में।

कूड़ेदान
तुलसी के पौधे के पास कूड़ेदान रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं है। इसके अलावा आसपास किसी तरह की गंदगी भी नहीं होनी चाहिए। मान्यता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह प्रभावित होता है और घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

जूते चप्पल न रखें
तुलसी को पवित्र पौधा माना जाता है, इसलिए इसके पास जूते चप्पल रखने से बचना चाहिए। अगर तुलसी का पौधा मुख्य द्वार के पास रखा है, तो उसके आसपास भी फुटवियर रखने को उचित नहीं माना जाता।

कांटेदार पौधे
तुलसी के आसपास कांटेदार पौधे लगाने से भी बचने की सलाह दी जाती है। वास्तु मान्यता के अनुसार, ऐसे पौधे सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में रुकावट पैदा कर सकते हैं। इसलिए तुलसी के साथ दूसरे पौधे रखते समय भी उनकी प्रकृति का ध्यान रखना चाहिए।

pc- india tv hindi