Vastu Shastra: घर में सीढ़ियां बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, बनी रहेगी आपके घर में...

इंटरनेट डेस्क। आप अपने घर का निर्माण करते हैं तो आप वास्तु का पूरा ध्यान रखते हैं और उसके अनुसार ही अपने घर का निर्माण करते है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि घर के निर्माण में सीढ़ी बनाने के लिए भी पूरे वास्तु नियमों को मानना पड़ता है। घर में सीढ़ियां सिर्फ ऊपर-नीचे जाने का साधन नहीं होतीं, बल्कि ये पूरे घर की ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित करती हैं, तो जानते हैं आज इनके बारे में।

जानते हैं सीढ़ियां बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान

वास्तुशास्त्र के अनुसार सीढ़ियां हमेशा घड़ी की सुई की दिशा में होनी चाहिए, पूर्व से पश्चिम या उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़नी चाहिए।

सीढ़ियां घर के दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम भाग में बनवाना शुभ रहता है, वहीं उत्तर-पूर्व दिशा में सीढ़ियाँ बनाने से बचना चाहिए।

वास्तु के अनुसार, सर्पिल या घुमावदार सीढ़ियां घर के लिए शुभ नहीं होती हैं, यह डिज़ाइन ऊर्जा प्रवाह को बाधित करती है।

सीढ़ियों की संख्या हमेशा विषम संख्या में होनी चाहिए, ऐसी संख्याएं सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं।

pc- firstindianews.com