Vastu Tips: घर में इन चीजों को लाने से बरसती हैं मां लक्ष्मी की कृपा

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर वास्तु नियमों का पालन करते हैं तो फिर आपको बता दें की वास्तु शास्त्र के नियम आपको फायदा दे सकते है। ये तो आपको पता ही हैं कि सकारात्मक ऊर्जा घर में सुख-समृद्धि लाती है। जबकि नकारात्मक ऊर्जा जीवन में कई तरह की परेशानियां लेकर आती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताया गया हैं की घर में कुछ खास चीजें रखना बहुत शुभ होता है। इन चीजों को रखने से घर के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है।

कौड़ियां
आपको पता हैं की मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है जबकि कौड़ी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में लक्ष्मी जी की पूजा करते समय कौड़ी जरूर रखें। आप कौड़ी को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें, इससे  धन-धान्य की वृद्धि होती है।

पिरामिड
जानकारी के अनुसार घर की जिस दिशा में वास्तुदोष हो वहां पिरामिड रखने से सुधार आता है। चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड आर्थिक तंगी दूर करने में मदद करता है।

pc- jagran