Vastu Tips: आपको भी सुनाई दे या दिखाई दे ये चीजें तो समझ ले होने वाला हैं आपके साथ कुछ अच्छा
- byShiv
- 24 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में आपको कई नियमों के बारे में बताया गया हैं, अगर आप इन नियमों का पालन करते हैं तो यह आपके लिए कई मायनों में सही साबित होते है। वास्तु में कुछ ऐसे संकेतों का उल्लेख मिलता है, जिन्हें यदि व्यक्ति अपने आसपास अनुभव करता है, तो उन्हें शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ये संकेत भविष्य में होने वाली सकारात्मक घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। तो जानते हैं उनके बारे में।
शुभ मानी जाती हैं ये घटनाएं
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, दिन की शुरुआत में मंदिर की घंटियों या शंखनाद की आवाज सुनना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसके अलावा यदि आपके घर में बिना किसी कारण अचानक मनमोहक खुशबू महसूस हो, तो इसे भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक समझा जाता है।
इन पक्षियों का दिखना
वास्तु शास्त्र में कुछ पक्षियों का दिखाई देना भी शुभ संकेतों में गिना गया है। अगर आपको अपने आसपास तोता या उल्लू नजर आए, तो इसे सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इन पक्षियों का दिखना धन लाभ या किसी अच्छी खबर के आने का संकेत हो सकता है।
pc- abp news





